महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न- 9

प्रश्न 251. हैदराबाद किस नदी पर बसा है ?

उत्तर – मूसी

प्रश्न 252. विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है ?

उत्तर – मैक्सिको

प्रश्न 253. क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का सबसे छोटा देश कौन-सा है ?

उत्तर – वैटिकन सिटी

प्रश्न 254. स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – भूमध्यसागर और लाल सागर

प्रश्न 255. पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – प्रशांत महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर

प्रश्न 256. भारत के संघीय क्षेत्र ‘दादरा और नगर हवेली’ की राजधानी कौन-सी है ?

उत्तर – सिल्वासा

प्रश्न 257. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है ?

उत्तर – राजस्थान

प्रश्न 258. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 22 अप्रैल

प्रश्न 259. फूलों की घाटी किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर – उत्तराखंड में

प्रश्न 260. वर्ष 2011 में नवनिर्मित राष्ट्र दक्षिणी सूडान की राजधानी कौन-सी है ?

उत्तर – जूबा

प्रश्न 261. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ?

उत्तर – प्रधानमंत्री

प्रश्न 262. आईने अकबरी का लेखक कौन था ?

उत्तर – अबुल फजल

प्रश्न 263. होपमेन कप किस खेल से सम्बंधित है ?

उत्तर – टेनिस

प्रश्न 264. देशबंधु के नाम से कौन जाने जाते है ?

उत्तर – चितरंजन दास

प्रश्न 265. अशोक चक्र मे कितनी तिलिया होती है?

उत्तर – 24

प्रश्न 266. भारत मे सबसे पहली फिल्म कौन-सी बनी?

उत्तर – राजा हरिश्चन्द्र

प्रश्न 267. सबसे छोटी हड्डी कौन-सी है ?

उत्तर – स्टेपिज़

प्रश्न 268. सबसे बड़ी हड्डी कौन-सी है ?

उत्तर – फीमर (जांघ की हड्डी)

प्रश्न 269. मानव शरीर में कितनी पेशियाँ है ?

उत्तर – 639

प्रश्न 270. लाल रक्त कणिका (RBC) का जीवनकाल कितना होता है ?

उत्तर – 120 दिन

प्रश्न 271. जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर जस्ते की परत चढ़ाने की क्रिया को क्या कहते है?

उत्तर – जस्तीकरण या गल्वेनिकरण (गेल्वेनाइजेशन)

प्रश्न 272. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम क्या है ?

उत्तर – यकृत

प्रश्न 273. भारत का प्रथम तेल शोधन संयंत्र कहां पर स्थित है ?

उत्तर – डिगबोई (असम)

प्रश्न 274. UNESCO द्वारा कलिंग पुरस्कार किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है ?

उत्तर – विज्ञान के क्षेत्र में

प्रश्न 275. हैदराबाद में चार मीनार का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर – कुली कुतुबशाह

प्रश्न 276. टेस्ट मैचों में भारत की और पहला शतक किसने लगाया था ?

उत्तर – लाला अमरनाथ ने

प्रश्न 277. कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव कब और कहाँ पारित किया गया ?

उत्तर – सन 1929 के लाहौर अधिवेशन में

प्रश्न 278. श्वेत क्रांति का सम्बन्ध किस से है ?

उत्तर – दूध से

प्रश्न 279. भारत का सबसे पुराना चालू रेल इंजन कौन-सा है ?

उत्तर – फेयरी क्वीन

प्रश्न 280. भारत में आपातकाल की प्रथम घोषणा कब की गई ?

उत्तर – चीनी आक्रमण के समय (26 अक्टूबर 1962)

 

 

Previous Post Next Post