महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न- 10

प्रश्न 281. भारत में भाषा के आधार पर बनने वाला पहला राज्य कौन-सा है ?

उत्तर – आंध्रप्रदेश

प्रश्न 282. भारत पर हमला करने वाला प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था ?

उत्तर – मुहम्मद बिन कासिम (712 ई.)

प्रश्न 283. सेल्यूकस का राजदूत जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया, कौन था ?

उत्तर – मैग्स्थनीज

प्रश्न 284. श्रीलंका का पुराना नाम क्या है ?

उत्तर – सिलोन

प्रश्न 285. विटामिन्स की खोज किसने की ?

उत्तर – फंक ने

प्रश्न 286. स्टेनलेस स्टील किसकी मिश्र धातु होती है ?

उत्तर – आयरन, क्रोमियम, निकिल

प्रश्न 287. कांसा किसकी मिश्र धातु होती है ?

उत्तर – कॉपर तथा टिन

प्रश्न 288. स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन को कब संबोधित किया ?

उत्तर – 1893 में

प्रश्न 289. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ?

उत्तर – 13 अप्रैल 1919

प्रश्न 290. पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन कब होता है ?

उत्तर – 21 जून

प्रश्न 291. महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था ?

उत्तर – सारनाथ

प्रश्न 292. साइमन कमीशन के बहिष्कार के दौरान लाठी चार्ज से किस नेता की मृत्यु हो गयी थी ?

उत्तर – लाला लाजपत राय

प्रश्न 293. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है ?

उत्तर – सिद्धार्थ

प्रश्न 294. ‘गायत्री मन्त्र’ का उल्लेख किस ग्रंथ में है ?

उत्तर – ऋग्वेद

प्रश्न 295. मानव शरीर में पाचन क्रिया अधिकतर किस अंग में संपन्न होती है ?

उत्तर – छोटी आंत

प्रश्न 296. आनुवांशिकता के नियमों का प्रतिपादन किसने किया ?

उत्तर – ग्रगोर मैंडल ने

प्रश्न 297. मानव द्वारा सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया गया ?

उत्तर – तांबा

प्रश्न 298. बाल पेन किस सिद्धांत पर काम करता है ?

उत्तर – पृष्ठीय तनाव

प्रश्न 299. रेशम के कीड़े किस वृक्ष की कोमल पत्तियों पर पाले जाते है ?

उत्तर – शहतूत

प्रश्न 300. राजस्थान में खेतड़ी किसके लिए प्रसिद्ध है ?

उत्तर – तांबे की खान

प्रश्न 301. पृथ्वी के सबसे नजदीक का ग्रह कौन-सा है ?

उत्तर – पृथ्वी के सबसे का नजदीक का ग्रह शुक्र है और सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह बुध है।

प्रश्न 302. मनुष्य की आँख में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ बनता है ?

उत्तर – रेटिना

प्रश्न 303. सूर्य से पृथ्वी पर ऊष्मा का संचरण किस विधि के द्वारा होता है ?

उत्तर – विकिरण

प्रश्न 304. डी.एन.ए. की द्विगुणित कुंडली का पता किसने लगाया ?

उत्तर – वाटसन और क्रिक

प्रश्न 305. ध्वनि की तीव्रता किसमें मापी जाती है ?

उत्तर – डेसीबल

प्रश्न 306. मधुमक्खी पालन क्या कहलाता है ?

उत्तर – एपीकल्चर

प्रश्न 307. किसी वेबसाइट के प्रथम पृष्ठ को क्या कहा जाता है ?

उत्तर – होमपेज

प्रश्न 308. गाड़ियों में पीछे का दृश्य देखने के लिए किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर – उत्तल दर्पण

प्रश्न 309. सामान्य परिस्थितियों में हवा में ध्वनि की गति कितनी होती है ?

उत्तर – 332 मी./ सेकंड

प्रश्न 310. वह एकमात्र ग्रह कौन-सा है जो अपनी धुरी पर पूर्व से पश्चिम दिशा में घूमता है ?

उत्तर – शुक्र

 

Previous Post Next Post