महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न- 23

प्रश्‍न 601. भाखड़ा बांध किस नदी पर बनाया गया है ?

उत्तर – सतलुज

प्रश्‍न 602. भारत का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 32,87,263 वर्ग कि.मी.

प्रश्‍न 603. अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम कब गिराया था ?

उत्तर – 6 अगस्त 1945 को

प्रश्‍न 604. राष्ट्रपति चुनाव में कौन वोट डालता है ?

उत्तर – संसद तथा राज्य विधानसभाओं के चुने हुए सदस्य।

प्रश्‍न 605. हरियाणा के पहले राज्यपाल कौन थे ?

उत्तर – धर्मवीर

प्रश्‍न 606. उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाने वाली काल्पनिक रेखा क्या कहलाती है ?

उत्तर – देशांतर रेखा

प्रश्‍न 607. महात्मा गाँधी की हत्या कब और किसने की ?

उत्तर – 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा।

प्रश्‍न 608. भारत में कौन-सा अनाज सबसे ज्यादा खाया जाता है ?

उत्तर – चावल

प्रश्‍न 609. थल सेना दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 15 जनवरी

प्रश्‍न 610. राजस्थान के माउन्ट आबू स्थित दिलवाड़ा के मंदिर किस धर्म से संबंधित है ?

उत्तर – जैन धर्म

प्रश्‍न 611. हीराकुंड बांध किस नदी पर बनाया गया है ?

उत्तर – महानदी

प्रश्‍न 612. दिल्ली स्थित जामा मस्जिद किसने बनवाई ?

उत्तर – शाहजहाँ

प्रश्‍न 613. शांतिकाल का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार कौन-सा है ?

उत्तर – अशोक चक्र

प्रश्‍न 614. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है ?

उत्तर – करनाल (हरियाणा)

प्रश्‍न 615. भगवान बुद्ध द्वारा सारनाथ में दिया गया पहला प्रवचन बौद्ध धर्म में क्या कहलाता है ?

उत्तर – धर्मचक्रप्रवर्तन

प्रश्‍न 616. वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 8 अक्टूबर

प्रश्‍न 617. 1526, 1556 और 1761 के तीन ऐतिहासिक युद्ध किस नगर में हुए ?

उत्तर – पानीपत (हरियाणा)

प्रश्‍न 618. हाल ही में किस राज्य से अलग करके तेलंगाना राज्य बनाया गया है ?

उत्तर – आंध्रप्रदेश

प्रश्‍न 619. भारत के पश्चिमी तट पर कौन-सा सागर है ?

उत्तर – अरब सागर

प्रश्‍न 620. UNESCO (यूनेस्को) का मुख्यालय कहाँ है ?

उत्तर – पेरिस (फ्रांस)

 


Previous Post Next Post