मैंने YouTube Shorts का इस्तेमाल करके एक महीने में 89 Million से ज्यादा views हासिल किये है. यहाँ पर मैं अपने इसी एक्सपीरियंस को शेयर करने वाला हूँ जिससे, उस हर एक Creator को फायदा मिल सके जो की अपने चैनल पर views और subscribers बढ़ाना चाहते है. यहाँ पर को YouTube Shorts Video शुरू करने के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से मिलेगा जिसमे पहले वीडियो बनाने से लेकर Editing App और Income तक के बारे में जानकारी मिलेगा. लेकिन यहाँ पर सबसे पहले आपके लिए YouTube Analytics Screenshot ताकि आपको ऐसा ना लगे की Title में जो लिखा है झूट है
इस छोटे से गाइड में हम जानकारी हासिल करेंगे,
- YouTube Shorts क्या होता है?
- YouTube Shorts क्यों बनाये?
- YouTube Shorts Topic Idea क्या-क्या है?
- YouTube Shorts Video कैसे बनाये?
- YouTube Shorts Views कैसे बढ़ाये?
YouTube Shorts जिसे हम केवल Shorts नाम से जानते है. यह एक Short Video sharing feature है YouTube का, जहाँ पर Creators 60 second से कम के वीडियो बनाकर YouTube पर अपलोड कर सकते है.
Note:
Shorts video बनाने के लिए YouTube Channel होना जरुरी है. ऐसे में अगर आपके पास चैनल नहीं तो पहले YouTube Channel बनाये.
YouTube Shorts का इस्तेमाल कैसे करे?
YouTube ने Shorts लिए कोई अलग से app नहीं बनाया है shorts video का feature आपको YouTube application में ही देखने को मिलेगा और वही से आप मोबाइल पर वीडियो record करके direct upload कर सकते है.
- YouTube App पर जाए.
- नीच 4 Options मिलेंगे जिसमे से दूसरा Option Shorts का होता है.
- Shorts Icon पर क्लिक करे.
- यहाँ से शॉर्ट्स वीडियो देख सकते है. अगर अपलोड करना है तो राइट साइड ऊपर कार्नर पर Camera का Icon दिखेगा उस पर क्लिक करे.
- वीडियो रिकॉर्ड करे.
- म्यूजिक, टेक्स्ट, Title, Description Add करे.
- वीडियो को अपलोड करे.
नोट:
1. अगर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते है. तो Shorts में कुछ features मिलते है जिनका इस्तेमाल Creators वीडियो को बेहतर बनाने के लिए कर सकते है.
- वीडियो में म्यूजिक लगा सकते है.
- अपना आवाज रिकॉर्ड करके लगा सकते है.
- वीडियो पर टेक्स्ट लिख सकते है.
- वीडियो क्लिप को फ़ास्ट या स्लो कर सकते है.
- वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय काउंटडाउन टाइमर लगा सकते है जिसमे स्टॉप पॉइंट का फीचर मिलता है. इससे वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय मोबाइल नहीं पकड़ना पड़ेगा.
2. वीडियो टाइटल या डिस्क्रिप्शन में #shorts का इस्तेमाल करना होगा ताकि वीडियो आसानी से Identify हो जाये की यह एक शॉर्ट्स वीडियो है.
YouTube Shorts क्यों बनाये?
YouTube Channel आज के समय में Grow करना आसान नहीं है. इतने ज्यादे Creators होने की वजह से competition बहुत बढ़ गया है. ऐसे में Shorts video, YouTubers के लिए एक Channel booster की तरह काम करेगा जो की,
📈चैनल पर तेजी के साथ Views बढ़ाने के लिए.
👨👦👦YouTube Subscribers तेजी से बढ़ाने के लिए.
🏆ब्रांड पॉपुलैरिटी के लिए.
🌏Products, Services को ज्यादा से ज्यादा मोबाइल Users तक पहुंचाने के लिए.
मैंने एक महीने में चैनल पर,
- 83 हज़ार से ज़्यादा Subscribers हासिल किये.
- 89 Million से ज्यादा Views.
- 8 लाख 78 हज़ार घंटे से ज्यादा Watch time.
- 34 मिलियन से ज्यादा नया लोगो तक पंहुचा.
YouTube Shorts Topic Idea क्या-क्या है?
Creator के पास अगर पहले से YouTube Channel हैं और वह किसी टॉपिक पर वीडियो बना रहा है. तो Shorts videos भी उसी टॉपिक से रिलेटेड बना सकते है. लेकिन एक अगर एक Shorts video creator के रूप में वीडियो बनाना चाहते है तो यहाँ निचे दिए गए कुछ topics Idea है जिनपर Shorts video channel स्टार्ट किया जा सकता है.
- Motivational
- Biography
- Quick Tech Tricks
- Movie Updates
- Music
- Dance
- Cooking & Food
- Quick Tutorials
- Top 5 List
- Educational
- Celebrity Gossip
- Facts
- Yoga Tips
- Health & Fitness
- Lifestyle & Fashion
- Micro Reviews
- Smartphone Hacks
- Makeup
- Astrology
- Business Tips
- Quick Howto;s
- App Review
- Quotes
- Comedy
YouTube Shorts Video कैसे बनाये?
Note: YouTube Guide के हिसाब से Video मोबाइल से रिकॉर्ड करके और वही edit करके Upload किया जा सकता है. लेकिन Shorts video को Laptop और Mobile दोनों जगह से Upload कर सकते है. Shorts video बनाने के कुछ requirements है जिनको पूरा करने के बाद ही Creators Shorts video बना सकते है.
1. Video Resolution:
YouTube shorts में केवल 2 तरह के वीडियो resolution इस्तेमाल किये जाते है.
Aspect Ratio: 1:1 (Square)
- 1080x1080
- 720x720
Aspect Ratio: 9:16 (Vertical)
- 1280 x 720
- 1920 x 1080
2. Video Length:
वीडियो का Length 60 second से कम होना चाहिए। अगर वीडियो 1:01 मिनट का हुआ तब भी यह Shorts video में काउंट नहीं होगा इसलिए वीडियो length को लेकर हमेशा स्टिक रहे की यह 60 सेकंड से कम का होना चाहिए.
Step to Create Shorts Video
यहाँ पर किस तरह से Shorts video बनाये जा सकते है इसके हर के Possible तरीके के बारे में बताया है. आप अगर YouTube Shorts वीडियो बनाना चाहते है. तो इसके लिए आप यहाँ बताये गए तरीके का इस्तेमाल करे और जैसे भी हो सके और आपको सुविधा लगे उस तरीके से वीडियो बनाना स्टार्ट करे. यहाँ पर स्टेप By स्टेप सभी गाइड के बारे में बताया गया है.
1. Face दिखाकर
डायरेक्ट YouTube Shorts से,
Shorts video बनाने का डिफ़ॉल्ट तरीका है YouTube से रिकॉर्ड करके वीडियो बनाना है. इसमें मोबाइल कैमरा का इस्तेमाल करके वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है और वीडियो को बेहतर बनाने के लिए कुछ फीचर्स मिलते है. जिनका इस्तेमाल वीडियो में किया जा सकता है.
- वीडियो पर कोई Text लिख सकते है.
- वीडियो में Music लगा सकते है.
- वीडियो क्लिप को फ़ास्ट या स्लो कर सकते है.
- Timeline पर वीडियो text को वीडियो क्लिप के अलग-अलग लोकेशन पर फिट कर सकते है.
- Music को किसी भी हिस्से से ट्रिम करके लगा सकते है.
- वीडियो टाइटल और डिस्क्रिप्शन लगा सकते है.
मोबाइल कैमरा से,
Creators’ मोबाइल कैमरा से वीडियो रिकॉर्ड करके फिर उसे edit करके भी Shorts पर Upload कर सकते है. इसके लिए कुछ जरुरी बेसिक Requirements होंगे.
एक मोबाइल वीडियो Editing App चाहिए.
- मोबाइल कैमरा का इस्तेमाल करके वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड करे.
- Editing App पर वीडियो को एडिट करे.
बोनस: YouTube Shorts पर डायरेक्ट वीडियो बनाने के बाद उसमे एडिटिंग के कुछ बेसिक फीचर मिलते है. ऐसे में अगर वीडियो को इफ़ेक्ट लगाना हो, वीडियो में इमेज, चार्ट दिखाना हो तो ये पॉसिबल नहीं हो पता है. अगर Mobile कैमरा से रिकॉर्ड करके फिर उसे Editing App एडिट करके बनाते है तो वीडियो में इफ़ेक्ट, ट्रांजीशन और इमेज का भी इस्तेमाल कर सकते है.
कैमरा से,
कैमरा से वीडियो बना सकते है Shorts के लिए इसके लिए एक वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जरुरत होगी जो की वीडियो Resolution को सही करने में और वीडियो को प्रोफेशनल तरीके से एडिट करने में मदद करेगा.
- वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड करे.
- एडिटिंग सॉफ्टवेयर में वीडियो और ऑडियो इम्पोर्ट करे.
- वीडियो प्रोजेक्ट का रेसोलुशन ऊपर दिए गए मानक के हिसाब से सेट करे.
- वीडियो को एडिट करे.
2. बिना Face दिखाए
मोबाइल से,
मोबाइल पर 2 तरीके से बिना फेस दिखाए Shorts वीडियो बनाया जा सकता है.
मोबाइल स्क्रीन रिकॉर्ड करके:
अगर Creator, App Review, Mobile Tricks जैसे topic के बारे में वीडियो बनाता है. तो बिना Face दिखाए Screen और Audio record करके Shorts video बना सकता है. इसके लिए बस एक स्क्रीन रिकॉर्डर App की जरुरत होगी.
इमेज/वीडियो और ऑडियो का इस्तेमाल करके,
Creator, मोबाइल पर ऑडियो रिकॉर्ड करके फिर उस ऑडियो को मोबाइल वीडियो एडिटिंग App पर वीडियो Clips और Image के साथ Merge करके Shorts video बना सकता है. जो वीडियो, इमेज और ऑडियो चाहिए उसे पहले डाउनलोड कर ले फिर Kinemaster या कोई editing app को ओपन करके सभी फाइल्स को इम्पोर्ट करे और फिर एडिट करके एक्सपोर्ट करे.
कंप्यूटर पर ऑडियो रिकॉर्ड करके फिर उसे Image और Video Clips के साथ Merge करके Shorts video बनाया जा सकता है. इसके लिए Mic या Mobile का इस्तेमाल करके ऑडियो रिकॉर्ड करे और फिर उसे वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से Video Clips और Image के साथ merge कर दे.
YouTube Shorts Views कैसे बढ़ाये?
Shorts video creators’ की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही है. ऐसे में YouTube channel की तरह इसपर भी Competition बढ़ रहा है. ऐसे में अगर Creators को Shorts video views बढ़ाने है, Channel पर Subscribers बढ़ाने है. तो इसके लिए मेरा अपना experience और Strategies है जिसे फॉलो करके कोई भी Creator 90 दिनों में अपने चैनल को बेहतर बना सकता है.
Strategy No. 1
Shorts video के Views बढ़ाने है तो इसके लिए Daily Video upload करने होंगे. आपको ये समझाना होगा की यह एक जरुरी Task है जिसे आपको हर दिन पूरा करना है.
- बहुत सारे Creators ऐसे होते है जो की पूरा जोश के साथ शुरू करेंगे लेकिन 10,15, 20 दिन या एक महीने में हार मान जाते है.
- बहुत सारे लोग ऐसे भी होते है जो एक दिन वीडियो अपलोड करेंगे फिर 4 दिन कही गायब रहेंगे.
अगर ऐसा करेंगे तो Shorts video views नहीं बढ़ेंगे और ना ही Channel तेजी के साथ Grow होगा। इसलिए सबसे पहले ये ठान ले की हर दिन वीडियो अपलोड करेंगे.
Strategy No 2.
Shorts video channel को फ़ास्ट ग्रो करने का सबसे बड़ा Secret है की दिन में जितने हो सके उतना वीडियो अपलोड करो. एक वीडियो, दो वीडियो डालने से काम नहीं चलेगा कम से कम दिन में 4 से 5 वीडियो अपलोड करे. साथ में ये भी ध्यान रखे वीडियो क्वालिटी एक जैसा होना चाहिए.
Strategy No 3.
Shorts Video में Intro नहीं OUTRO जरूर लगाए जिससे Viewer से Channel Subscribe, Like, Comment और Share का Request करे. वीडियो पर Subscribe, Like, और Share के आइकॉन समय-समय पर Popup करे. इससे लोग तेजी के साथ आपके चैनल और वीडियो से engage होंगे और Video views फ़ास्ट तरीके से ग्रो करेगा.
Strategy No 4.
Video में अपने Channel का नाम जरूर mention करे जो की ऊपर, नीचे कही पर भी हो सकता है. इससे लोग वीडियो देखने के साथ-साथ चैनल का नाम भी याद कर सकेंगे जो की चैनल पर Subscriber और Views दोनों बढ़ाने में मदद करता है. चैनल का नाम कही पर भी पूरे वीडियो पर फिक्स कर दे.
Strategy No 5.
कुछ समय ऐसे आएंगे की Creators को लग सकता है की उनका वीडियो Views नहीं बढ़ रहा है. ऐसे में दिमाग में बहुत ख्याल आएंगे की वीडियो बनाये की ना बनाये। लेकिन Video बनाना और अपलोड करना बंद नहीं करना है. आपको हार नहीं मानना है अगर हार मान कर वीडियो बनाना और अपलोड करना छोड़ दिए तो आपकी हार हो गयी समझो - कम से कम 90 दिन लगातार वीडियो अपलोड करेंगे तो आपको Subscribers और views में फर्क देखने को मिलेगा.
Strategy No 6.
वीडियो अपलोड करने के साथ ये सब elements जरूर Add करे.
- एक Attractive टाइटल.
- वीडियो टाइटल या डिस्क्रिप्शन में #Shorts जरूर लगाए.
- टाइटल में वीडियो से रिलेटेड एक Hashtag जरूर लगाए (Example: #bollywoodfacts)
- वीडियो के बारे में एक छोटा डिस्क्रिप्शन जरूर लिखे.
- डिस्क्रिप्शन में सोशल मीडिया लिंक्स के साथ Subscriber का लिंक लगाए.
- Shorts वीडियो पर Tags जरूर लगाए.
Note:
जब मोबाइल से Shorts video upload करते है तो उस समय Tags और Description का ऑप्शन नहीं मिलता है. लेकिन वीडियो अपलोड होने के बाद फिर से Edit करके Description और Tags लगा सकते है.
क्या Shorts Video के लिए Monetization मिलता है?
YouTube channel monetization के लिए 4000 Hours views और 1000 Subscribers 12 महीने के अंदर होना चाहिए तभी चैनल मोनेटाइज होता है. ऐसे में जब Creator shorts video upload करते है तो अगर views YouTube shorts के माध्यम से आ रहे है वो Views (hours) monetization के लिए count नहीं किये जाते है.
ये मान लीजिये आम तौर पर Shorts के Monetization नहीं है.
लेकिन अगर Shorts video पर views लैपटॉप, डेस्कटॉप जैसे Device से आते है जो की Shorts को सपोर्ट नहीं करते है. तो इनके views(hours) Monetization के लिए count होते है.
अगर Creator केवल shorts video upload करते है और उनके views (hours) लैपटॉप, डेस्कटॉप जैसे Device से आते है. तो उन्हें 4000 Hours और 1000 Subscribers पूरा होने के बाद monetization मिल जायेगा.
YouTube Shorts से पैसे कैसे कमाए?
Shorts से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके है. एक Creator, YouTube Monetization के अलावा भी बहुत से तरीकों से पैसे कमा सकता है. इनमे से कुछ मुख्य है.
Affiliate Promotion
Amazon Associate, vCommission जैसे Affiliate platform से product का promotion करके पैसे कमा सकते है. Creators को यहाँ अकाउंट सेटअप करना होगा और अपने चैनल Niche के हिसाब से प्रोडक्ट का प्रमोशन करना होगा अगर क्रिएटर द्वारा recommend किये गए प्रोडक्ट को उसके लिंक से कोई खरीदता है तो इसके लिए Creator को प्रोडक्ट Price का कुछ % Commission के रूप में मिलते है.
App Promotion:
बहुत सारे ऐसे mobile applications है जहाँ पर एक Refer करने के 100 से 500 रुपये तक मिलते है. ऐसे में Creators इन App को चैनल पर promote करके भी, लोगो को download करने के लिए Recommend कर सकते है. इससे जब कोई व्यक्ति Creator के referral link से app download करेगा तो Creator को इसके लिए पहले से तय Referral Income मिलेगा.
जैसे की Groww App एक ट्रेडिंग प्लेटफार्म है जिसपर एक Refer के 100 रुपये मिलते है.
Direct Promotion
जब चैनल पर subscribers ग्रो होते है और तेजी के साथ व्यूज आना स्टार्ट हो जाता है तो बहुत सारे brands Creator को डायरेक्ट प्रमोशन के लिए approach करते है. इस तरीके से creator एक तय राशि हर के promotional वीडियो के लिए earn कर सकता है.
YouTube Shorts Fund
YouTube ने अभी जल्दी में सभी Shorts video creator के लिए एक फण्ड पास किया है. जिसमे सभी शॉर्ट्स वीडियो बनाने वाले लोगो को हर महीने एक फण्ड दिया जायेगा जो की monetization की तरह ही काम करता है. सभी क्रिएटर को $100 से लेकर $10000 तक का महीने का फण्ड मिल सकता है. ऐसे में अब लोगो को इंतज़ार करने की जरुरत नहीं है. लोगो को फण्ड से ही पैसा मिल जायेगा.
