जल संरक्षण पर निबंध | Water Conservation Essay in Hindi

जल, मनुष्य को प्रकृति द्वारा दिया गया एक अनमोल तोहफा है। बिना जल के हम एक दिन भी नहीं काट सकते। आप में से कई लोगों ने पानी की समस्या को झेला होगा। वे लोग इस बात को बेहतर समझेंगे की जल कितना आवश्यक है और हमारे लिए इसे बचाये रखना भी कितना ज़रूरी है। आज का हमारा लेख जल संरक्षण पर निबंध इसी विषय पर है – 
जल संरक्षण और साथ ही जल संरक्षण का महत्व, जल संरक्षण की विधियाँ और जल संरक्षण के उपाय करना बहुत ही जरुरी है। जल संरक्षण पर स्लोगन और जल संरक्षण पर कविता, इन सब की जानकारी भी आपको यहाँ मिलेगी।

भविष्य में जल की कमी को देखते हुए इसे सुलझाने के लिये जल संरक्षण पर अधिक जोर दिया जा रहा है। भारत ही नहीं अपितु दुनिया के दूसरे देशों में जल की भारी कमी देखी जा सकती है जिनमें से कई देश तो ऐसे है जहां के आम लोगों को पीने के पानी के लिये काफी मशक्क्त एवं लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

वहीं दूसरी ओर, जहां पर जल के पर्याप्त स्त्रोत उपलब्ध है वे अपने दैनिक जरुरतों से ज्यादा पानी बर्बाद कर रहें है। इसलिए हम सभी को जल के महत्व और भविष्य में जल की कमी से संबंधित समस्याओं को समझना चाहिये एवं जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए।

Water Conservation photo


Previous Post Next Post