महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न- 18

प्रश्न 501. अर्जुन पुरस्कार किस वर्ष शुरु हुए ?

उत्तर – 1961

प्रश्न 502. भारत की मानक समय रेखा कौन-सी है ?

उत्तर – 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा जो इलाहाबाद से गुजरती है

प्रश्न 503. मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय कौन थे ?

उत्तर – बिनोवा भावे

प्रश्न 504. ‘मोनालिसा’ किसकी विश्वविख्यात पेंटिंग है ?

उत्तर – लियोनार्दो-द-विंची

प्रश्न 505. स्वांग किस राज्य की लोकनृत्य कला है ?

उत्तर – हरियाणा

प्रश्न 506. भारत में कितने उच्च न्यायालय है ?

उत्तर – 25

प्रश्न 507. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका फैसला कौन करता है ?

उत्तर – लोकसभा अध्यक्ष

प्रश्न 508. अंतिम मुग़ल सम्राट कौन था ?

उत्तर – बहादुर शाह जफ़र द्वितीय

प्रश्न 509. तम्बाकू पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाने वाला विश्व का पहला देश कौन-सा है ?

उत्तर – भूटान

प्रश्न 510. ‘गोदान’ किसकी रचना है ?

उत्तर – मुंशी प्रेमचन्द

प्रश्न 511. ‘स्वाइन फ्लू’ बीमारी किस विषाणु से फैलती है ?

उत्तर - H1N1

प्रश्न 512. राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर - 25 जनवरी

प्रश्न 513. भारत सरकार का संवैधानिक मुखिया कौन होता है ?

उत्तर - राष्ट्रपति

प्रश्न 514. किस संविधान संशोधन द्वारा मौलिक कर्तव्यों को संविधान में जोड़ा गया ?

उत्तर - 42वें

प्रश्न 515. नमक कानून को तोड़ने के लिए महात्मा गाँधी ने कौन-सा आन्दोलन शुरु किया ?

उत्तर - सविनय अवज्ञा आन्दोलन

प्रश्न 516. उपराष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है ?

उत्तर - संसद सदस्य

प्रश्न 517. विजयस्तंभ कहाँ स्थित है ?

उत्तर - चित्तौड़गढ़ में

प्रश्न 518. विश्व का सबसे लम्बा (9438 कि.मी.) रेलमार्ग ट्रांस-साइबेरिया (रूस) किन दो शहरों को जोड़ता है ?

उत्तर - सेंट पीटर्सबर्ग से ब्लादीवोस्तक

प्रश्न 519. अमरकंटक किस नदी का उद्गम स्थल है ?

उत्तर - नर्मदा नदी, अनूपपुर (मध्य प्रदेश)

प्रश्न 520. भारत में ज़िप्सम का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ?

उत्तर - राजस्थान


Previous Post Next Post