महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न- 14

प्रश्न 391. साँची के स्तूप का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर – अशोक

प्रश्न 392. यक्षगान किस राज्य का लोकनृत्य है ?

उत्तर – कर्नाटक

प्रश्न 393. मैकमोहन रेखा किन दो देशों के बीच सीमा बनाती है ?

उत्तर – भारत-चीन

प्रश्न 394. प्याज में खाद्य भाग कौन-सा है ?

उत्तर – तना

प्रश्न 395. श्रव्य परिसर में ध्वनि तरंगों की आवृति कितनी होती है ?

उत्तर – 20 Hz से 20000 Hz

प्रश्न 396. मधुबनी किस राज्य की लोक चित्रकला शैली है ?

उत्तर – बिहार

प्रश्न 397. विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट किस देश में स्थित है ?

उत्तर – नेपाल

प्रश्न 398. किस नदी को दक्षिण गंगा कहा जाता है ?

उत्तर – गोदावरी

प्रश्न 399. निर्विरोध चुने जाने वाले एकमात्र राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर – नीलम संजीवा रेड्डी

प्रश्न 400. संसार का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन डेल्टा कौन-सी नदियाँ बनाती है ?

उत्तर – गंगा-ब्रह्मपुत्र

प्रश्न 401. सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह वाला नगर कौन-सा था ?

उत्तर – लोथल

प्रश्न 402. किसे सितार और तबले का जनक माना जाता है ?

उत्तर – अमीर खुसरो

प्रश्न 403. विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौन-सा है ?

उत्तर – पामीर या तिब्बत का पठार

प्रश्न 404. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ?

उत्तर – प्रधानमंत्री

प्रश्न 405. वनस्पति घी के निर्माण में कौन-सी गैस प्रयुक्त होती है ?

उत्तर – हाइड्रोजन

प्रश्न 406. इंग्लिश चैनल पार करने वाला पहला भारतीय कौन था ?

उत्तर – मिहिर सैन

प्रश्न 407. एक अश्व शक्ति कितने वाट के बराबर होती है ?

उत्तर – 746 वाट

प्रश्न 408. पानी की बूंदों के गोल होने का क्या कारण है ?

उत्तर – पृष्ठीय तनाव

प्रश्न 409. मानव निर्मित प्रथम रेशा कौन-सा है ?

उत्तर – नायलॉन

प्रश्न 410. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता एवं परावर्तक के बीच की दूरी होनी चाहिए ?

उत्तर – 17 मीटर

प्रश्न 411. किस माध्यम में प्रकाश की चाल सर्वाधिक होती है ?

उत्तर – निर्वात

प्रश्न 412. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है ?

उत्तर – बैंगनी

प्रश्न 413. वाहनों की हैडलाइट में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर – अवतल

प्रश्न 414. आकाश में तारे टिमटिमाते क्यों दिखते है ?

उत्तर – प्रकाश के अपवर्तन के कारण

प्रश्न 415. प्राथमिक रंग किसे कहा जाता है ?

उत्तर – लाल, हरा, नीला

प्रश्न 416. वायुयानों के टायरों में कौन-सी गैस भरी जाती है ?

उत्तर – हीलियम

प्रश्न 417. टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है ?

उत्तर – टिन व सीसा

प्रश्न 418. ग्लूकोमा रोग शरीर के किस अंग से संबंधित है ?

उत्तर – आँख

प्रश्न 419. विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है ?

उत्तर – वेलेंटाइना तेरेश्कोवा

प्रश्न 420. 'ऑरिजन ऑफ स्पीशिज बाई नेचुरल सलेक्शन' पुस्तक के लेखक कौन थे ?

उत्तर – चार्ल्स डार्विन

Previous Post Next Post